Rukmini Pith

भक्तों की जीवन में गुरु की महिमा

भक्तों के अनुभव

कई बार प्रयास करने के बाद मुझे स्वामीजी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब मैंने उनसे पहला प्रश्न किया, तो उन्होंने जो समाधान बताया, वह बिल्कुल सटीक निकला। आज जीवन में जब भी कोई समस्या या उलझन आती है, तो सबसे पहले स्वामीजी की याद आती है, और उनकी कृपा से हर समस्या का हल मिल जाता है।

सौरभ ठाकरे,नागपुर

8208428627

मैं 2002 में स्वामीजी से जुड़ा। उस समय उनके सानिध्य में रहते हुए मैंने जंगलों और अन्य कई स्थानों पर उनके साथ विचरण किया। स्वामीजी बिना पूछे मेरी अनकही समस्याओं का समाधान सहजता से करते थे।

सुधाकर चोपड़े, कारंजा

9405529381

पहली ही भेंट में मैंने स्वामीजी में असाधारण क्षमता का अनुभव किया। उस समय मैं बेरोजगार था और जीवन में दिशा भटक गई थी। स्वामीजी ने समय-समय पर मेरा धैर्य बढ़ाया। पिछले 24 वर्षों से मैं गुरुपूर्णिमा और 12 दिसंबर को,उनके जन्मदिन पर, उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आता हूँ। आज मेरा साधारण जीवन सुख और शांति से परिपूर्ण है।

रमेश तिखट,चंद्रपुर

7798288326

स्वामीजी के बालस्वरूप के प्रथम दर्शन से ही मैं उनकी प्रतिभा से स्तब्ध हो गया। उसी क्षण जीवन में अभूतपूर्व आनंद की अनुभूति हुई और मुझे जीवन की दिशा मिली । स्वामीजी ने प्रेम, सद्भावना और परोपकार से मुझे जीवन में प्रेरित किया।

जितेंद्र पाखरे, यवतमाल

9604558700

स्वामीजी की कृपा से आज मेरी दोनों बेटियों का विवाह अच्छे घरों में हुआ है। उन्होंने मुझे सेवा करने का आदेश दिया, और आज स्वामीजी के कृपा और आशीर्वाद से सब कुछ मंगलमय है।

सुभाष धांदड़े, चंद्रपुर

7083468090

मैं पिछले 25 वर्षों से स्वामीजी के मार्गदर्शन में जीवन व्यतीत कर रहा हूँ। इसके परिणामस्वरूप, आज मेरा जीवन व्यवस्थित और संतुलित है। स्वामीजी के उपदेशों और उनकी कृपा से जब भी मैं अपनी समस्याओं को उनके चरणों में रखता हूँ, तो वे मुझे हमेशा लड़ने की प्रेरणा और सही दिशा देते हैं। उनके आशीर्वाद से हर बाधा का समाधान निश्चित रूप से प्राप्त होता है, और मैं बार-बार इस अनुभव का साक्षी बना हूँ।

नारायण वानखड़े, वर्धा

9764099144

पहले मैं शराब, बीड़ी, सिगरेट और मांसाहार का सेवन करता था, लेकिन स्वामीजी के सानिध्य में आने के बाद मेरे सभी बुरे शौक खत्म हो गए। आज मैं शुद्ध शाकाहारी जीवन जी रहा हूँ। हमारे पूरे परिवार ने गुरुदीक्षा ली है और हम सभी स्वामीजी द्वारा बताए गए पथ पर चल रहे हैं।

योगेश ठाकुर ,नागपुर

9372511234

गुरुकृपा से जीवन में जितना चाहा था, उससे कहीं अधिक प्राप्त हुआ। असंभव लगने वाली चीजें भी साकार हो गईं। हमारे परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

विजय अग्रवाल,नागपुर

9021353687