उल्लेखनीय कार्य

अखिल भारतीय संत समिति के उल्लेखनीय कार्य
पूजनीय जगद्गुरु श्री राजेश्वरमाऊली सरकार अखिल भारतीय संत समिति के संरक्षक पद पर प्रतिष्ठित है।
समिति द्वारा समयोचित विषियों को लेकर राष्ट्रहित और धर्म संवर्धन के ज्वलंत समस्याओं पर भारत सरकार और समाज को मार्गदर्शन और जागृति हेतु विभिन्न माध्यमों से लक्ष्य केंद्रित करते है, जिससे उन विषियों पर जनमानस को एकमत कर “संघटन शक्ति कलयूगे” तत्व को बल देना है। सनातन सभ्यता और संस्कृति का रक्षण और हितार्थ कार्य के मूल सिद्धांत पर ये अग्रसर है।
समिति द्वारा जनजागरण हेतु सनातन सभ्यता संस्कृति को बदनाम करने का षड्यंत्र बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री सुनियोजित रूप से ग़लत प्रस्तुतीकरण करके निरंतर हो रहा है। इसको रोकने और सनातन के वैज्ञानिक पहलुओं को उजागर करने हेतु सनातन सेंसर बोर्ड स्थापन करने की माँग पीएमओ को दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस वार्ता उठायी गई एवं प्रस्ताव के रूप में ज्ञापन सौपा है। अनेक वेबसेरीज़ में आतंकियों के हिन्दू नाम रखकर जनमानस की दिशाभूल करने पर रोक लगने प्रस्ताव दिया। उसी तरह वक़्फ़ बोर्ड, वक़्फ़ एक्ट एवं अल्पसंख्यांक मंत्रालय समाप्त कर हिंदू के न्यायोचित अधिकार लौटाने का प्रस्ताव पीएमओ को भेजा है। लव जिहाद, भूमि जिहाद और धर्मांतरण जैसे विभिन्न समस्याओं से प्रभावित हिंदुओ को संरक्षित करने हेतु निरंतर जनजागृति का कार्य चल रहा है।
समिति द्वारा प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, काशी में ज्ञानव्यापी मस्जिद एवं मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के हक्क को लेकर न्यायलयीन लढ़ाई में हिंदूओ का उपलब्ध सबूतों के साथ उचित पक्ष रखने पर ज्ञापन सौपा।
अनुपपुर जिले के नर्मदांचल मे विगत 5 वर्षो से आंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगीता का आयोजन ग्राम जोडो अभियान के तत्वाधानमे जेएमपी फाऊंडेशन द्वारा किया जाता है । वनांचल के साथही निकटवर्ती क्षेत्र के नवयुवक युवतीयोंको ईस प्रतियोगिता के माध्यमसे क्रिडा एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सहभागीता बढानेमे तथा कौशल्य विकास का प्रदर्शन करनेका सुअवसर प्राप्त हो रहा है। अखिल भारत स्तर पर खेलनेकी सुविधा ईसी प्रतियोगिता के माध्यम से उपलब्ध हो रही है ।
पंचसूत्र योग का तत्त्व
पूज्यनीय जगद्गुरु ने मानव जीवन को समृद्ध कराने हेतु अज्ञान तथा असत्य से मुक्ति प्रात कर शाश्वत सुख का आनंद प्राप्त करने पंचसूत्र योग स्थापित किया है।